रायपुर

हल्की बारिश का दौर बना रहेगा, उसके बाद बढ़ेगी ठंड
14-Jan-2022 5:38 PM
हल्की बारिश का दौर बना रहेगा, उसके बाद बढ़ेगी ठंड

रायपुर,  14 जनवरी। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते पांच-छह दिनों से हल्की से मध्यम  बारिश हो रही है। मौसम का यह मिजाज  दो-तीन दिनों तक  रहेगा लेकिन, ठंड बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। राज्य के पेंड्रा गौरेला और सरगुजा जिले के कुछ हिस्सों में  में न्यूनतम तापमान दस  डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालाँकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

आज शुक्रवार  को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट का दौर शुरू होगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं आ रही है। साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर अंदरूनी ओडि़शा तक है। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।


अन्य पोस्ट