रायपुर

खरीदी के लिए मात्र 12 दिन शेष, अब तक 7 लाख किसान नहीं बेच पाए धान
13-Jan-2022 5:56 PM
खरीदी के लिए मात्र 12 दिन शेष, अब तक 7 लाख किसान नहीं बेच पाए धान

बारिश के चलते अधिकांश केंद्रों में नहीं हो रही खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जनवरी। धान खरीद के मात्र 12 दन शेष बचे हैं, प्रदेश में अब तक 68.38 लाख टन धान किसानों से खरीदी जा चुकी है। खरीद का लक्ष्य 85 लाख क्विंटल टन रखा गया है। अंतिम तिथि 31 जनवरी है। लक्ष्य को देखते हुए 2 लाख क्विंटल टन धान और खरीद की जाना है। मौसम बिगडऩे के बाद से अधिकांश खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी नहीं हो पा रही है। मंगलवार की शाम से मौसम एक बार फिर से करवट बदली और बारिश हुई, बारिश के चलते धान खरीदी नहीं हो पा रही है।

गुरुवार को कई खरीदी केंद्रों में किसान धान खरीदी को लेकर पहुंचे थे लेकिन दिनभर चली शीतलहर ने ठिठुरन एवं बारिश के चलते जमीन नहीं सूख सकी, जिसके चलते खरीदी नहीं हो पाई, ऐसी स्थिति में किसानों का कहना है कि खरीदी की तारीख बढ़ाई जाई ताकि किसान अपनी उपज शासन को बेच सके।

17 लाख 3 हजार 319 किसानों ने बेचा धान-सोमवार की शाम तक प्रदेश में 17 लाख 03 हजार 319 किसानों के द्वारा धान बेचा गया। खरीदी के मात्र 12 दिन ही बाकी है ऐसे में लगभग सात लाख किसानों की धान अब तक खरीदी केन्द्र नहीं पहुंच सकी है। बड़ी संख्या में अभी भी किसानों को धान बेचना है। कुछ दिन ही बाकि रहने से खरीदी केंद्रों में आगामी दिनों में समस्या बन सकती है।

अब तक लक्ष्य का 65 प्रतिशत  खरीदी-2484 धान उपार्जन केन्द्रों में सोमवार की शाम तक 17 लाख 03 हजार 319 किसानों से 68 लाख 38 हजार टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक लक्ष्य का 65.12 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है।

जांजगीर-चांपा खरीदी में सबसे आगे

जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 12 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 09 हजार 310 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6,01,083 टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 258 टन धान की खरीदी की गई है। 

जानिए कहां कितनी धान की खरीदी

जिला        खरीदी  (टन में)

बस्तर       1,14,053

बीजापुर            46,873

दंतेवाड़ा            10,665

कांकेर       2,13,751

कोण्डागांव          1,05,817

नारायणपुर         16,174

सुकमा              30,180

बिलासपुर          3,61,851

जीपीएम          47,010

कोरबा             1,02,721

मुंगेली       2,85,618

रायगढ़             3,86,058

बालोद             3,78,645

बेमेतरा            4,63,963 

दुर्ग          2,97,821

कवर्धा       3,11,090

बलौदाबाजार  4,75,403

धमतरी             2,83,963

गरियाबंद           2,34,720

रायपुर              3,43,457


अन्य पोस्ट