रायपुर
गल्ले में रखी नगदी ले उड़े चोर
12-Jan-2022 5:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 जनवरी। माना क्षेत्र लक्ष्मी मेडिकल दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर नगदी पर हाथ साफ किया। दूकान में शटर का ताला तोडक़र चोरों ने अंदर काउंटर के गल्ले से नगदी रकम 5500 रुपये गायब कर दिए। अनुज खरे मैनेजर ने इसकी रपिोर्ट दर्ज कराई। मैनेजर ने बताया कि मेडिकल दुकान में 17 कर्मचारी काम करते हैं। सभी अलग-अलग समय में उपस्थित रहते हैं। 10 जनवरी को दवा बिक्री के बाद प्राप्त राशि को गल्ला में रखकर सभी चले गए थे।
अगले दिन लौटकर जब गल्ला देखा तो उसमें राशि गायब मिली। इसी रात चोरों ने सारे कैश चुरा लिए। बताया गया, गल्ल में लॉक लगा हुआ है, लेकिन चोरों ने उसे आसानी से तोड़ दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे