रायपुर
एक साल तक ड्यूटी से गायब उपसंचालक निलंबित, विभाग के पास घर का एड्रेस भी नहीं
11-Jan-2022 5:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जनवरी। महिला बाल विकास विभाग ने बलौदा बाजार की तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा को बिना पूर्व अनुमति कार्य से गायब रहने पर निलंबित कर दिया है। वह करीब एक साल से ड्यूटी से गायब चल रही थीं।
मंत्रालय सूत्रों के अनुसार उपसंचालक संजुला शर्मा का तबादला 16 दिसंबर 2020 को बलौदा बाजार से ट्रेनिंग सेंटर जगदलपुर किया गया था। विभाग ने 28 दिसंबर को उन्हें जगदलपुर के लिए रिलीव कर दिया था। पर साल भर बाद भी उन्होंने जॉइनिंग नहीं की। इस दौरान विभाग ने कई बार उपसंचालक को पत्र भेजा पर पत्र बैरंग लौट आया। बताते है की विभागीय अधिकारियो के पास उनका वास्तविक पता नहीं है। साल भर तक कार्य से नदारद रहने पर सोमवार देर शाम विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर जगदलपुर ट्रेनिंग सेंटर में ही अटैच किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे