रायपुर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला
11-Jan-2022 5:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सितलरा में हादसा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 11 जनवरी। धरसींवा से सिलतरा मार्ग में तेज रफ्तारी मालवाहक ने बाइक सवार को कुचल दिया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया। धरसींवा पुलिस ने बताया, घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है।
पाटन निवासी वेदराम वर्मा 42 वर्ष को बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मारते हुए कुचल दिया। वेदराम की मौके पर मौत हो गई। उसके रिश्तेदार कमलेश ने थाना आकर इसकी सूचना दी। बताया गया, वेदराम काम के सिलसिले में धरसींवा पहुंचा था। जब वह लौट रहा था तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक घटना को अंजाम दे दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे