रायपुर

जेवर उड़ाकर थमा दिया आटे का डिब्बा, नेहरू नगर में ठगी
10-Jan-2022 5:53 PM
 जेवर उड़ाकर थमा दिया आटे का डिब्बा, नेहरू नगर में ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जनवरी। कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला से ठगी की वारदात सामने आई है। एक अंजाम बुजुर्ग महिला ने घर में होने वाली दिक्कत परेशानियों को दूर करने के नाम पर महंगे जेवर ठग लिया। इस मामले की सूचना देने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। घटना दिसंबर महीने की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीडि़ता के यहां रात दस बजे के बाद अंजान महिला पहुंची थी। उसने बेटे की तबीयत खराब रहने और दूसरे तरह की कलह दूर हो जाने का भरोसा दिलाया। जिस महिला के साथ ठगी हुई है उसका नाम मुमताज दानी है। टीआई कोतवाली ने बताया, अंजान महिला ने पीडि़ता का दुख दूर कर देने के लिए घर में रखे सोने चांदी के आभूषणों को एक आटा डिब्बा में रखने को कहा। साथ में घर में रखे कैश रकम 5000 रुपये भी निकलवाकर डिब्बे में बंद कराए। इस डिब्बे को कुछ देर के लिए अपने पास रखा। बाद में यह कहकर लौटा दिया कि 11 वें दिन बाद में डिब्बा खोलने से सारी बाधाएं दूर हो  जाएंगी। मुमताज ने 11 वें दिन के बाद जब डिब्बा खोला तब उसमें से सोने चांदी के आभूषण गायब थे। सिर्फ खाली आटा मिलने के बाद वह सन्न रह गई। तुरंत इस बारे में थाना आकर एफआईआर दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट