रायपुर

दीवार से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार पर केस
10-Jan-2022 5:36 PM
दीवार से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार पर केस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी। 
खरोरा पुलिस ने वेयर हाऊस में दीवार गिरने की वजह से एक मजदूर की मौत हो जाने के बाद वहां के ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 सोमवार को आरोपी ठेकेदार अशोक खंडेलवाल के खिलाफ में धारा 288 और 304 ए के तहत में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि खरोरा क्षेत्र में निर्माणधीन वेयर हाऊस में रविवार को काम करने के दौरान जीतेंद्र धीवर नाम के मजदूर की हादसे में मौत हो गई । पुलिस ने बताया जीतेंद्र के भाई ने इसकी खबर थाने में दी। यहां मर्ग कायम करने के बाद में एफआईआर दर्ज किया गया।

मजदूर जिस वक्त काम कर रहा था वहां पर सुरक्षा का कोई भी साधन नहीं था। भाई ने आरोप लगाया कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के दीवार में चढ़े होने के दौरान ही पैर फिसल गया। कई फीट की ऊंचाई से जमीन में गिर जाने के बाद बदन में काफी गंभीर चोंटे आई।
उपचार के दौरान जीतेंद्र ने दम तोड़ दिया। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने अब ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कही है।
 


अन्य पोस्ट