रायपुर
कोरोना की जांच रात में भी, जिला अस्पताल में सेंटर
05-Jan-2022 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जनवरी। रायपुर के जिला अस्पताल में नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधा हेतु रात्रिकालीन कोरोना की नि:शुल्क जांच करने केन्द्र खोला गया है। रायपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर एन. के. ओझा (मोबाइल नम्बर 8982507998) नोडल अधिकारी बनाए गए है। इस हेतु तत्काल सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां समन्वय बनाकर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर रायपुर निगम के आयुक्त प्रभात मलिक ने जिला अस्पताल पंडरी प्रशासन को निर्देशित करके पूर्ण करवाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


