रायपुर

वरिष्ठ पेंशनर का किया सम्मान - संगठन का मनाया रजत जयंती
05-Jan-2022 5:02 PM
 वरिष्ठ पेंशनर का किया सम्मान - संगठन का मनाया रजत जयंती

रायपुर, 5 जनवरी। आल इंडिया  इंश्योरेंस पेंशनर एसोसिएशन की  रजत जयंती के अवसर पर  वरिष्ठ पेंशनर का अभिनंदन किया।  बैठक में विशेष रूप से के सहसचिव के महासचिव धर्मराज महापात्र, अध्यक्ष  एलेक्जेंडर तिर्की तथा सहसचिव व्ही.एस. बघेल भी उपस्थित थे।

बैठक के प्रारंभ में सभी पेंशनर्स साथियों व अतिथियों का अध्यक्ष  काम श्रीकांत पेंढारकर द्वारा नववर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए गुलाब से स्वागत किया गया।  महासचिव अतुल देशमुख ने साथियों को पेंशनर्स व मेडीक्लेम, जीवित प्रमाणपत्र तथा ग्रुप इंश्योरेंस से और 29-30 जनवरी 2022 में बंगलूरू में होने वाले 8वें रजत जयंती सम्मेलन के बारे में जानकारी दी । बैठक में बैंगलोर के अखिल  भारतीय सम्मेलन के लिए अतुल देशमुख एवं गजेंद्र चंद्रवंशी को सर्व सम्मति से प्रतिनिधि चुना ।

 महापात्र ने बीमा उघोग में पेंशन  प्राप्त करने के संघर्ष के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने बहुत ही कठिन व चुनौती पूर्ण परिस्थितियां हैं। वर्तमान केंद्र सरकार सभी सामाजिक सुरक्षा योजना सहित  पेंशन के ऊपर भी हमला कर रही है।

बैठक के अंत में 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्ही.के.पाटिल,  कुसुम मिश्रा व टी.आर.नारंग को सम्मानित किया गया।बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर्स साथी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता बीमा कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायपुर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्रीकांत पेंढारकर ने किया।

 

 

 

 

 

 

 


अन्य पोस्ट