रायपुर
वाणिज्यिक कर विभाग के 20 लिपिक राज्य कर निरीक्षक बने
03-Jan-2022 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जनवरी। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर विभाग में सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से 20 लिपिकवर्गीय कार्मिकों को राज्य कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग द्वारा विगत 19 दिसंबर को इसके लिए सीमित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा के बाद राज्य कर आयुक्त कार्यालय द्वारा 20 कार्मिकों के राज्य कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति और उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे