रायपुर
बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले सीएम भूपेश बघेल को दिया गया स्थान
02-Jan-2022 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। कार्टून फेस्टिवल के दौरान बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को स्थान दिया गया है। यह प्रदर्शनी 21 दिनों तक चलेगी। गैलरी के संचालक वीजी नरेंद्रा ने बताया कि चंूकि यह कार्टून महोत्सव छत्तीसगढ़ से प्रकाशित होने वाली कार्टून पत्रिका के सहयोग से हो रहा है, हमने प्रदेश के मुखिया को यह सम्मान प्रदान किया है। इस केरिकेचर को ननजुंदा स्वामी ने बनाया है।
श्री नरेंद्रा ने बताया कि इस गैलरी में अब तक 175 से अधिक प्रदर्शनी लग चुकी है लेकिन यह पहली बार है जब हमने तीन फ़ीट बाय दो फ़ीट के कार्टून लगाए हैं और यह भी पहली बार है कि हमने किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को विशेष रूप से उल्लेखित किया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


