रायपुर
ज्येष्ठ संपरीक्षक, सहायक संपरीक्षक-सहायक परियोजना क्षेत्रपाल परीक्षा 2 को दो पालियो में होगा
31-Dec-2021 6:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 दिसंबर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित ज्येष्ठ संपरीक्षक, सहायक संपरीक्षक एवं सहायक परियोजना क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा 2 जनवरी 2022 रविवार को दो पालियों में आयोजित होगा। प्रथम पाली में ज्येष्ठ संपरीक्षक एवं सहायक संपरीक्षक (स््र्र21) भर्ती परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल भर्ती दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जायेगा।
इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निधि साहू को नोडल अधिकारी एवं केएसपटले, जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन जिला कार्यालय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


