रायपुर

कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस मनाया
28-Dec-2021 6:42 PM
कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस मनाया

रायपुर, 28 दिसंबर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137  वें स्थापना दिवस पर मंगलवार कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी संजय पाठक महामंत्री कन्हैया अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर सलामी दी गई और मिठाईयां बांटी गयी। कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि इतिहास के पन्नों को उठाकर देखेंगे  तो देश को आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी की अहम भूमिका रही है। कांग्रेस के बलिदान को भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि  आने वाले समय में हमें प्रदेश में सरकार बनाने के साथ साथ  रायपुर  की सभी  विधानसभा सीट जीतने का  संकल्प लेना चाहिए ।

वरिष्ठ नेता संजय पाठक ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार जिस  तरीके से काम कर रही है उनके कार्यों को देखते हुए हम समस्त कार्यकर्ताओं का सीना गौवरान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ना केवल प्रदेश में केंद्र  में भी कांग्रेस  की सरकार बने।


अन्य पोस्ट