रायपुर
सेन्टपाल चर्च पहुंचे सीएम, केक काटकर किया क्रिसमस सेलिब्रेट
25-Dec-2021 5:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 दिसम्बर। सीएम भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए और मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रभु यीशु से सभी लोगों की सुख, समृद्धि की कामना की।
नवनिर्वाचित बिशप अजय जेम्स द्वारा सीएम भूपेश बघेल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, विधायक रेणु जोगी, महापौर ऐजाज ढेबर, पूर्व विधायक अमित जोगी सहित मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे