रायपुर

निकाय चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएगा-रिजवी
19-Dec-2021 5:10 PM
 निकाय चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएगा-रिजवी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 दिसंबर। मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि प्रदेश में गत तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जो विकास के अनगिनत कार्य किए हैं वह ऐतिहासिक है तथा उक्त उपलब्धियों को देखते हुए ही केन्द्र सरकार सहित प्रदेश की जनता संतुष्ट है। इसका असर नगरीय निकाय के चुनाव में अवश्य देखने को मिलेगा तथा सभी निकाय के चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलना तय है।

रिजवी ने निकाय चुनावों के मतदाताओं को आगाह किया है कि विपक्षी दलों के प्रलोभनार्थ किए गए वादों में कोई दम नहीं है तथा सेकुलर वोट काटकर भाजपा को लाभ पहुंचाने वाले दलों से दूर रहे तथा कांग्रेस के प्रत्याशियों को ही सत्ता सौपे क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तथा उन्हें ही जितवाऐ जो कांग्रेस की सत्ता लाने में कारगर सिद्ध हो। अन्य अवसरवादी दलों के बहकावे में न आवें।    


अन्य पोस्ट