रायपुर

सभापति ने न्यू पेंशनबाडा में सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन
08-Dec-2021 5:47 PM
सभापति ने न्यू पेंशनबाडा में सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन

पौने 10 लाख की लागत से बन रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 दिसंबर। पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड में सभापति  एवं वार्ड पार्षद प्रमोद दुबे ने आज वार्ड में न्यू पेंशनबाड़ा 44 क्वाटर्स में आज सुबह 9.45 लाख की मद से बनने वाले सी सी रोड निर्माण का  भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पल्लवी पाण्डेय अध्यक्ष सौभाग्य फाउंडेशन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाकर अब्बास, एवम वार्ड के सम्माननीय नागरिक गण उपस्थित थे।  प्रमोद दुबे ने सी सी रोड निर्माण कार्य को वार्डवासियों की सुविधाओं को देखते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट