रायपुर
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल हुए मरकाम-चंदन यादव
29-Nov-2021 6:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवम्बर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जनजागरण पद यात्रा कोण्डागांव के डोंगरीगुड़ा से शुरू हुई लगभग 8 किलोमीटर का यह पदयात्रा पूरे शहर से होकर गुजरेगी।
पद यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव, मंत्री कवासी लखमा, विधायक अनूप नाग, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यश पूर्णचंद पाढ़ी शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


