रायपुर

अवॉर्ड से संतुष्ट नहीं, सफाई कर्मचारी होंगे सम्मानित-ढेबर
22-Nov-2021 6:36 PM
अवॉर्ड से संतुष्ट नहीं, सफाई कर्मचारी होंगे सम्मानित-ढेबर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 नवम्बर। स्वच्छता रैकिंग में तीन अवॉर्ड लेकर लौटे मेयर एजाज ढेबर ने श्रेय जनता, और सफाई कर्मचारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड से संतुष्ट नहीं है। कम संसाधनों के बाद भी रायपुर नगर निगम का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

ढेबर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि रायपुर के तीन लाख घरों में से ढाई लाख घरों से कचरा कलेक्ट किया जा रहा है। इसको शत प्रतिशत करने का लक्ष्य है। खारून नदी में नाली का पानी जाने पर रोकने के लिए चार सीवरेज प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है।

उन्होंने बताया कि एक शुरू हो चुका है। दूसरे की शुरूआत जल्द होगी। मेयर ने बताया कि इंदौर में 80 स्वीपिंग मशीन है, तो रायपुर में सिर्फ चार स्वीपिंग मशीन है। इंदौर में 6 सौ सफाई वाहन है, तो रायपुर में इसकी संख्या चार सौ है।

मेयर ने बताया कि स्वच्छता की दिशा में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों का 26 नवम्बर को सफाई कर्मचारियों का सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि खुली नालियों में लोग कचरा डालते हैं जिसे रोकने और जागरूकता लाने की जरूरत है।


अन्य पोस्ट