रायपुर
नया बस स्टैंड भाटागांव में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास
17-Nov-2021 5:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 नवम्बर। रायपुर में नवनिर्मित अंतर राज्यीय बस स्टैंड मैं यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास जारी है। कल से प्रारंभ हुई इस बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा को देखते ही बस स्टैंड परिसर के अंदर ठेले और गुमटियों को लगाने की अनुमति भी आज दी गई जिससे यहां आए यात्रियों को स्वल्पाहार, नाश्ता, फल आदि जैसी महत्वपूर्ण जरूरतों की उपलब्धता नजदीकी ही हो सके।
इसी तरह बस स्टैंड में पेयजल व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस बस स्टैंड से सिटी बस भी शुरू की गई। आज 5 सिटी बस यहां से रवाना हुई।
यह भी उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश पर यहां यात्रियों की सुविधाओं के लिए ऑटो रिक्शा प्रीपेड बूथ भी बनाए जाने का कार्य प्रगति पर है। इसी तरह सिटी बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे