रायपुर

जेसीआई जोन नाइन का अधिवेशन
10-Nov-2021 8:56 PM
जेसीआई जोन नाइन का अधिवेशन

रायपुर, 10 नवम्बर। जेसीआई इंडिया जोन नाइन का वर्ष का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण अधिवेशन आनंदम जोनकॉन 21 का आयोजन जेसीआई रायपुर कैपिटल के द्वारा अग्रसेन धाम वीआईपी रोड रायपुर में 13-14 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़, उड़ीसा झारसुगड़ा, विदर्भ के 72 अध्यायों के अध्यक्ष व लगभग 1200 सदस्य भाग लेंगे।

 

इस कार्यक्रम में वर्षभर जेसीआई संस्था के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही नवीन जोन अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया एवं विभिन्न प्रतियोगिताये, ट्रेनिंग, रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन मे जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राखी जैन, जोन नाईन की अध्यक्ष श्रीमती योगीता जैस्वाल सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्तिथित रहेंगे। इस अधिवेशन की जानकारी जेसीआई रायपुर कैपिटल के पीआरओ शशांक ढाबरे ने प्रदान की।


अन्य पोस्ट