रायपुर

प्रदेश टेनिस संघ की बैठक 19 को
10-Nov-2021 8:42 PM
प्रदेश टेनिस संघ की बैठक 19 को

रायपुर, 10 नवम्बर। प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा द्वारा आज यूनियन क्लब में प्रदेश टेनिस संघ की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें रायपुर के होटल ग्रैंड इम्पीरियां में होने वाली ऑल इंडिया टेनिस असोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक के लिए तैयारियों की चर्चा की गई।

 

श्री होरा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश टेनिस संघ के लिए यह गौरव का विषय है कि आइटा की एजीएम की मेजबानी का सौभाग्य प्रदेश टेनिस संघ को मिला 18 नवम्बर को आइटा की एक्सिक्यूटिव बॉडी की मीटिंग होटेल ग्रैंड इम्पीरियां में होगी वही 19 नवम्बर को प्रात: 11 बजे एजीएम की बैठक होगी। पूरे भारत वर्ष से लगभग 70 डेलीगेट्स के इस बैठक में भाग लेने की संभावना है। जिनके ठहरने की व्यवस्था होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में कई जा रही है।

इस बैठक में अवतार जुनेजा कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामीनाथन भिलाई कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह विरदी डॉ अतुल शुक्ल, अभिजीत मिश्र, सुशील बलानी सुनील सुराणा, प्रकाश कलश, चरणजीत ओबेराय, गुरिंदर पल सिंह जुनेजा, प्रदीप मथानी, ऋषि बंछोर, हेनरी सेंटियागो रोहिन सेंटियागो, रुपेंद्र सिंह चौहान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट