रायपुर

चुनाव आते-आते धान के दाम 28 सौ रुपये क्विंटल मिलेगा-भूपेश
06-Nov-2021 5:41 PM
चुनाव आते-आते धान के दाम 28 सौ रुपये क्विंटल मिलेगा-भूपेश

महंगाई पर जनता ने केंद्र को सबक सिखाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवंबर। गोवर्धन पूजा के मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चुनाव आते-आते तक किसानों को धान के दाम 28 सौ रुपये क्विंटल मिलेगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस साल ही किसानों को धान की कीमत 28 सौ रुपये क्विंटल दी जानी चाहिए।

 सीएम हाउस में गोवर्धन पूजा के मौके पर शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव आते-आते धान का दाम 28 सौ रुपये मिलेगा। अभी किसानों को 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल से अधिक मिल रहा है, अगले साल इससे ज्यादा दाम मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देशभर में धान का समर्थन मूल्य सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को दे रही है। ऐसे में प्रति क्विंटल 5 सौ रुपये की बढ़ोत्तरी इस महंगाई में किसानों को राहत प्रदान करेगी।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर श्री बघेल ने कहा कि केंद्र दाम कम कर वाहवाही लूट रही है। केंद्र एक्साइज ड्यूटी 9 रुपये तक लाए, एक चुनाव हारने से 5 रुपये कम हुआ है। 5 चुनाव हारने के बाद दाम और कम होगा। महंगाई पर जनता ने केंद्र को सबक सिखाया है।


अन्य पोस्ट