रायपुर
रायपुर, 6 नवंबर। पूर्व सीएम रमन सिंह द्वारा कवर्धा जेल में बन्द भाजपा नेता के संबंध में यह कहना कि वे झंडा विवाद में जेल में बन्द है गलत और मनगढ़ंत है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा झंडा विवाद और साम्प्रदायिक तनाव भडक़ाने के आरोपी सभी भाजपा नेता अदालत से जमानत ले कर जेल से रिहा हो चुके है।
भाजपा नेता विजय शर्मा और उनके दो साथी एट्रोसिटी एक्ट में जेल में बन्द । इन लोगो ने कवर्धा के खाद्य अधिकारी मेश्राम जो कि अनुसूचित वर्ग से आते है के साथ गाली गलौच मारपीट और धमकी देने का अपराध किया था। गाली गलौच का वीडियो बना कर उसे वायरल कर उनको अपमानित करने की कोशिश भी किया गया। पीडि़त अधिकारी ने उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है इस संगीन अपराध में वे सब जेल में बन्द है।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा एक तो रमन सिंह अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारी के साथ गाली गलौच करने वाले भाजपाई से मिलने जेल जाते है। उसको संरक्षण दे रहे हैं। ऊपर से अपराधी को बचाने के लिए मंत्री पर गलत आरोप लगाते हैं। रमन सिंह जेल में बन्द भाजपा नेताओं का पक्ष ले कर अनुसूचित जाती वर्ग पर हुए अत्याचार को समर्थन कर रहे है।


