रायपुर

सीएम ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई-शुभकामनाएं
02-Nov-2021 8:54 PM
सीएम ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई-शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवम्बर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली  की कामना  की है ।

श्री बघेल ने  अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस के दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन से पांच दिवसीय  दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो जाती है।


अन्य पोस्ट