रायपुर
जिला कांग्रेस ग्रामीण ने इंदिरा गांधी को याद किया
31-Oct-2021 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी मैदान रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार पटेल के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने प्रियदर्शनी स्वर्गीय इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के प्रति समर्पण बलिदान एवं देश के विकास में इनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


