रायपुर

कांग्रेस में अनुशासन खत्म हो गया है इसीलिए कार्यकर्ता मनमानी कर रहे-कौशिक
31-Oct-2021 6:33 PM
कांग्रेस में अनुशासन खत्म हो गया है इसीलिए कार्यकर्ता मनमानी कर रहे-कौशिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 अक्टूबर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस में विवादों पर कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व कमजोर है इसलिए कार्यकर्ता मनमानी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में अनुशासन इसलिए नहीं है, क्योंकि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व लगभग खत्म हो चुका है।

श्री कौशिक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। सभी एक-दूसरे का पत्ता काटने में लगे हैं। यहां वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने में मद मस्त है।

कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोगों की रुचि नहीं है। कांग्रेस में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। चुनाव होता नहीं है, ऐसे में इन्हें सदस्यता अभियान बंद कर देना चाहिए।

धान खरीदी पर कौशिक ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा, मुख्यमंत्री नाचने में मस्त हैं और किसान पस्त है। धान खरीदी के लिए भुइयां सॉफ्टवेयर पूरी तरह से बिखर गया है। किसान पंजीयन के लिए केंद्र जा रहे हैं और वापस आ जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट