रायपुर
वायुसेना में भर्ती के लिए विद्यार्थियों को दी जानकारी
29-Oct-2021 6:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अक्टूबर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर एवं भारतीय वायुसेना की 15 एयरमेन सलेक्शन सेन्टर, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु प्रोत्साहित करने के उद्रेेश्य से 27 अक्टूबर को जे.एन.पाण्डेय, बी.पी. पुजारी, पं.आर.डी. तिवारी एवं शहीद स्मारक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शालाओं में 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत् 650 से अधिक विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में भर्ती होने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन.किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


