रायपुर
छत्तीसगढ़ी महासभा के युवा इकाई के शशांक राजपूत जिलाध्यक्ष
26-Oct-2021 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अक्टूबर। अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी ने महासभा के राजधानी रायपुर के युवॉ इकाई का जिला अध्यक्ष के रूप में शशांक राजपूत की नियुक्ति की है, शशांक राजपूत ने अपनी नियुक्ति के पश्चात कहा है कि छत्तीसगढ़ के रोजगार में पहला हक़ छत्तीसगढ़ी युवाओ का है,वह छत्तीसगढ़ी युवाओं के हक और अधिकार के लिए उपयुक्त मंचो पर पहले भी आवाज उठाते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर महासभा के थलेश झरिया,बल्लू साहू,रानू वर्मा,मनीष देवांगन,प्रभात यादव,बबलू तिवारी,अम्बेय बाघमार,नितिन तिवारी,शशि देवांगन,मनोज वर्मा,राजू रजक,अनु बघेल, उत्तम सिन्हा, पोषण यादव,शुरित ध्रुव,जिला पंचायत सदस्य शुशीला जोशी,जिला पंचायत सदस्य बालकुमारी ध्रुव ने हर्ष व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


