रायपुर
स्टेट क्वॉलिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए 23 तक कर सकते हैं आवेदन
21-Oct-2021 5:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एजेंसी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सडक़ विकास अभिकरण ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत स्टेट क्वॉलिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए कार्यपालन अभियंता या इससे उच्च पद से सेवानिवृत्त सिविल अभियंताओं तथा छत्तीसगढ़ व पड़ोसी राज्यों के इंजीनियरिंग या पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों (सिविल इंजीनियरिंग) से आवेदन मंगाया गया है।
आवेदकों को इन व्यावसायिक योग्यताओं के साथ ही सडक़ या पुल या दोनों के निर्माण का अनुभव होना आवश्यक है। आवेदन 23 अक्टूबर 2021 तक जमा किए जा सकते हैं। आवेदकों को मैदानी अनुभव से संबंधित दस्तावेज भी आवेदन के साथ संलग्न करने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


