रायपुर
पत्थल गांव की घटना दु:खद और मार्मिक -कांग्रेस
16-Oct-2021 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर 16 अक्टूबर। पत्थल गांव की घटना को कॉंग्रेस ने निंदा की है । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह घटना बेहद ही मार्मिक और दु:खद है। कांग्रेस पार्टी घटना में मृत हुए लोगो के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है उनके दुख में सहभागी है। घायलों के साथ उनके इलाज के लिए कांग्रेस पार्टी और सरकार पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को बड़ी गम्भीरता और संवेदनशीलता से लिया है उन्होंने कहा है सबके साथ न्याय होगा।घटना के जांच के आदेश दे दिए है दोषी कोई भी होगा बख्शा नही जाएगा। दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है प्रथम दृष्टया लापरवाह दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्यवाही की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


