रायपुर

14 को पीसीसी की बैठक, पुनिया आएंगे
12-Oct-2021 6:09 PM
 14 को पीसीसी  की बैठक, पुनिया आएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया एवं प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव को विस्तारा के नियमित विमान सेवा द्वारा 13 अक्टूबर को शाम 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि 8.30 बजे वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे। रात्रि 8.20 बजे विस्तारा के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


अन्य पोस्ट