रायपुर

गुलाब साईं दरबार का 13वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह 3-4 को
03-Oct-2021 6:00 PM
गुलाब साईं दरबार का 13वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह 3-4 को

रायपुर, 3 अक्टूबर। संत गुलाब बाबा के टैगोर नगर स्थित मंदिर का तेरहवां वार्षिक उत्सव आज, और कल मनाया जाएगा। संत श्री गुलाब बाबा देश के प्रसिद्ध संतों में जाने जाते हैं, बाबाजी के भक्तों ने सन 2008 में इस मंदिर की स्थापना करवाई थी, तब से हर वर्ष बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस का उत्सव मनाया जाता है जिसमे पूरे देश से सैंकड़ों भक्तगण शामिल होते हैं।

गुलाब साईं दरबार में कार्यक्रम की शुरूवात रविवार शाम 7 बजे भजन संध्या से होगी तथा कार्यक्रम रात्रि 10 बजे तक चलेगा। सोमवार प्रात: 6.32 को दुग्धाभिषेक कर प्रात: 10.32 को पालकी यात्रा टैगोर नगर कॉलोनी में निकाली जाएगी तथा दोपहर 01 बजे से 4 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया है।


अन्य पोस्ट