रायपुर

सीएम 2-3 को बेमेतरा मुंगेली जिले के दौरे पर
01-Oct-2021 6:26 PM
सीएम 2-3  को बेमेतरा मुंगेली जिले के दौरे पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 और 3 अक्टूबर को  बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे रायपुर के पुलिस गाउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जिला मुख्यालय बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां दोपहर 1.15 बजे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रयोगशाला और ग्रंथालय का शुभारंभ करेंगे।

 मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राम मंदिर परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे और 3.30 बजे बेसिक शाला ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वे शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस में समाज के प्रमुखों तथा रात्रि 8 बजे अधिकारियों से चर्चा करेंगे।


अन्य पोस्ट