रायपुर
सीएम ने राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
27-Sep-2021 5:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 सितम्बर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, क्रांतिकारी समाज सुधारक, विचारक, शिक्षाविद राजा राममोहन राय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है । श्री बघेल ने कहा है कि राजा राम मोहन राय ने समाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का पुरजोर विरोध किया । उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किए। उनकी आवाज से भारत ने आधुनिकता की राह पकड़ी। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


