रायपुर
डॉ. डहरिया ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
24-Sep-2021 5:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 सितंबर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री एवं आरंग विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों एवं विधानसभा क्षेत्र से आए आम नागरिकों से आवेदन लिए और नियमानुसार आवेदनों पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मंत्री डॉ डहरिया का विभिन्न क्षेत्र से आए नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मान भी किया। समस्याओं के निराकरण के संबंध में उन्होंने अनेक आवेदन पर त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


