रायपुर
पिछड़ा वर्ग आरक्षण रोस्टर ठीक करने की जरूरत-डॉ. साहनी
23-Sep-2021 5:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 सितंबर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन डॉ. भगवानलाल साहनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आरक्षण रोस्टर ठीक करने की जरूरत है। इस पूरे मामले में संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि ओबीसी के संबंध में निर्णय लेने में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल नंबर पर है।
डॉ. साहनी प्रदेश के दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने यहां पिछड़े वर्ग के आरक्षण, और अन्य सुविधाओं को लेकर असंतोष जताया है। इस पूरे मामले में श्री चौबे ने कहा कि हमारे अधिकारी उनकी शंका का समाधान कर देंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


