रायपुर
नवा रायपुर के किसानों ने एनआरडीए दफ्तर घेरा
22-Sep-2021 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। नवा रायपुर के किसानों ने बुधवार को एनआरडीए दफ्तर का घेराव किया। किसानों का आरोप है कि एनआरडीए गांवों के विकास कार्यों के मद के लिए राशि जारी नहीं कर रही है। नवा रायपुर के 27 गांवों को एनआरडीए विकास कार्यों के लिए राशि देती है। मगर पिछले कुछ समय से ऑडिट की वजह से राशि जारी नहीं कर रही है। किसानों का आरोप है कि ऑडिट के नाम पर राशि रोकी जा रही है जो कि सही नहीं है। किसानों ने सीईओ से मुलाकात के लिए दोपहर बाद धरना दिया। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


