रायपुर

गार्डन निर्माण कार्य का जुनेजा ने किया भूमिपूजन
19-Sep-2021 5:51 PM
गार्डन निर्माण कार्य का जुनेजा ने किया भूमिपूजन

रायपुर, 19 सितम्बर। रमण मंदिर वार्ड अंतर्गत गली नम्बर 4 के स्थानीय लोगों के वर्षों से किए गए मांग को रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने चंद महीनों में स्वीकृत कर उक्त गार्डन  निर्माण कार्य का समाज के वरिष्ठ जनों के उपस्थित में जल अर्पित कर नारियल फोडक़र भूमिपूजन किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री जुनेजा ने इस कार्य को स्थानीय जनता के द्वारा विगत दिनों से किये गए वादा को पूर्ण करने पर आश्वस्त होते हुए इसे बच्चों सहित महिलाओं को समर्पित किया। उन्होंने आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहने की बात कहीं। प्रमुख रूप से सिंधी समाज के मुखी अचुमल गावरी, दौलत रोहरा, संजय पाठक, सुनील भुवाल,संजय सोनी,अरुण जंघेल, प्रकाश लालवानी, प्रवेश लखवानी, श्रीचंद लखवानी, रत्न माखीजा, रमेश माखीजा, गुलाब माखीजा,संजय लखवानी, सुनील नारवानी,दीपक कुकरेजा सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट