रायपुर
उच्च शिक्षा मंत्री ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
13-Sep-2021 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 सितम्बर। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने गत दिवस रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखण्ड के विभन्न गांवों के दौरान लगभग 85 लाख 20 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।
उन्होंने इस दौरान आंगनबाड़ी व नवनिर्मित चबूतरा का लोकार्पण किया। इसके अलावा सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर भवन, तरल एवं ठोस अपशिष्ठ पदार्थ भवन, माध्यमिक शाला में लाईब्रेरी स्थापना, पानी टंकी निर्माण, सी.सी. रोड निर्माण, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य के लिए भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने ग्राम आमापाली में 400 मीटर सीसी रोड निर्माण, कुकरीझरिया में सामुदायिक भवन और खैरपाली में पंडाल बनाने की घोषणा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


