रायपुर
ईसाई समुदाय के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा का चिंताजनक विस्तार-वाम संगठन
12-Sep-2021 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 सितंबर। जन संगठनों ने 5 सितंबर को दक्षिणपंथी संगठनों के असामाजिक और गुंडा तत्वों द्वारा रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित थाने में घुसकर पादरियों पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
जन संगठनों के पदाधिकारियों ने जारी बयान में इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया कि राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा और उनसे जुड़े संगठन अपने घृणित सांप्रदायिक अभियान में लगातार अल्पसंख्यकों को विशेषकर ईसाई समुदाय को अपना निशाना बना रहे है।
राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से लगातार भाजपा के सांप्रदायिक संगठन ईसाई अल्पसंख्यकों के खिलाफ अधिक सक्रिय हुए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


