रायपुर
गांव, गरीब और किसानों की हितैषी है छत्तीसगढ़ सरकार-डॉ. डहरिया
08-Sep-2021 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 सितंबर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा अंतर्गत नवा रायपुर के ग्राम राखी में आयोजित सरपंच संघ मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने नवा रायपुर अंतर्गत 41 ग्रामपंचायतों में विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 10 लाख की राशि की स्वीकृति में विशेष पहल करने पर मंत्री डॉ. डहरिया का भव्य सम्मान किया।
मंत्री डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी निर्वाचित और बहुत ही सम्मानित जनप्रतिनिधि है। आप सभी को ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए गाँव के विकास के लिए पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा गाँव के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


