रायपुर

निषाद समाज राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन तैयारी बैठक
05-Sep-2021 8:47 PM
निषाद समाज राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 सितंबर।
छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर द्वारा कल राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन तैयारी बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा बनी। 
छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर द्वारा शनिवार को मठपारा रायपुर में आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में बताया गया कि प्रति वर्ष महानगर ही परिचय सम्मेलन कराती आई है, अत: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष  भी महानगर द्वारा राज्य युवक युवती परिचय सम्मेलन कराई जाएगी और इसके लिए तैयारी शुरू हो हुई है।

पिछले वर्ष यहड्ड कार्यक्रम पंडित दिनदयाल ऑडिटोरियम हाल में 14 फरवरी को कराया गया था। इस वर्ष 20वां राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक में चर्चा की गई। 

बैठक में महानगर के अध्यक्ष बसंत निषाद, उपाध्यक्ष परदेशी निषाद, सचिव मुकेश निषाद, कोषाध्यक्ष नारद निषाद, संगठन सचिव लोकेश निषाद, एक अखबार के संपादक गणेश राम केंवट,  पूर्व प्रदेश सचिव उमाशंकर विनायक, डूमहा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनायक धुरंधर, के साथ ही महानगर महिला समिति से मीना निषाद, मनीषा निषाद, अनिता निषाद, किरण निषाद, आदि शामिल थे, और सभी ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा  बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दिया है।
 


अन्य पोस्ट