रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 सितंबर। गोलबाजार में दूकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए गठित समिति से पार्षद सूर्यकांत राठौर ने इस्तीफा दे दिया है। खास बात यह है कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष ने समिति के गठन पर आपत्ति जताई थी।
गोलबाजार के दूकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए मेयर एजाज ढेबर की पहल पर समिति बनाई गई थी। जिसमें दो पार्षद सूर्यकांत राठौर, और प्रमोद साहू को सदस्य के रूप में मनोनीत किया था। समिति के गठन के बाद से ही इसका विवाद शुरू हो गया।
सूर्यकांत राठौर ने सभापति को पत्र लिखकर समिति का सदस्य बनाए जाने के प्रति आभार जताया है, और कहा कि समाचार पत्रों के जरिए यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त समिति के गठन का नेता प्रतिपक्ष को आपत्ति है। नेता प्रतिपक्ष की आपत्ति को देखते हुए भाजपा पार्षद के रूप में समिति में बना रहे उचित नहीं होता है। ऐसे में मालिकाना हक के लिए गठित समिति त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।


