रायपुर
गौठानों में मल्टी एक्टीविटी व्यवसायों से जोड़ कर महिलाओं को करें सशक्त-सिंहदेव
04-Sep-2021 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 सितंबर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्य नरवा, गौठान, चारागाह, धान संग्रहण चबूतरा, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन, चेक डेम निर्माण आदि कार्य स्वीकृत कर पंजीकृत मजदूरों के लिए ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस कार्य सृजित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्मित गौठानों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बड़ी संख्या में मल्टी एक्टीविटी व्यवसायों से जोडक़र आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त करने की दिशा में काम किया जाए।
उन्होंने मनरेगा से अनुसूचित जाति, जनजाति और कमजोर वर्गों के लिए भी कार्य दिवस में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


