रायपुर
अन्याय के खिलाफ आवाज और न्याय करने वाले थे गुरू बालकदास-डॉ. डहरिया
31-Aug-2021 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 अगस्त। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमसेना में आयोजित राजगुरू गुरू बाबा बालकदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा बालकदास अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले और न्याय करने वाले महान राजा थे। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। देश की आजादी में बाबा बालकदास का बड़ा योगदान है।
अमसेना में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ. डहरिया ने जैतखाम और गुरुगद्दी में पूजा अर्चना की। उन्होंने आगे कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने जिस तरह सत्य और अहिंसा का मार्ग चुना।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


