रायपुर

महिला से छेड़छाड़, जेठ और ससुर के खिलाफ जुर्म
26-Aug-2021 6:15 PM
 महिला से छेड़छाड़, जेठ और ससुर के खिलाफ जुर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अगस्त। कबीर नगर रहवासी एक विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत करीब नगर थाने में की है। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर जेठ, और ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

कबीर नगर के निकट वीर सावरकर नगर के जनता क्वाटर में रहने वाली विवाहिता ने अपने जेठ राजेश शर्मा, और ससुर पारसनाथ शर्मा के खिलाफ कबीर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसने बताया कि वह अपने पति, सास-ससुर और जेठ के साथ संयुक्त परिवार में रहती है। उनका 9 साल का एक बेटा भी है। विवाहिता ने बताया कि जेठ उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों की गैर मौजूदगी में छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत उन्होंने सास, और ससुर से भी की।

उन्होंने बताया कि एक दिन फिर छेड़छाड़ की तो ससुर ने भी जेठ राजेश शर्मा का ही साथ दिया। यही नहीं, विरोध करने पर ससुर, और जेठ ने महिला की पिटाई की। महिला ने मायके आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने जब इस बात पर महिला के ससुराल वालों से बात करनी चाही, तो वहां भी आकर धमकी दी गई।


अन्य पोस्ट