रायपुर

राज्यपाल ने सुपेबेड़ा की महिलाओं की समस्याओं को सुनकर मंत्री को दिए समाधान के निर्देश
25-Aug-2021 8:29 PM
राज्यपाल ने सुपेबेड़ा की महिलाओं की समस्याओं को सुनकर मंत्री को दिए समाधान के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

राज्यपाल ने उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा से दूरभाष पर चर्चा की और समूह की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दी। मंत्री श्रीमती भेडिय़ा ने समूह को अपने निवास स्थान में भेजने का आग्रह करते हुए उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया।

समूह के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे रेडी टू ईट बनाने का कार्य लंबे समय से कर रही थी। लेकिन कुछ महीनों से भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है। साथ ही यह काम भी वापस ले लिया गया है। जिससे जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। कोरोना काल में उन्होंने राज्यपाल से अपनी समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती यशोदा, श्रीमती गौरी, श्रीमती प्रेमशीला, श्रीमती मालती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट