रायपुर
प्रदेश में 72 सेमी औसत वर्षा
20-Aug-2021 5:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 722.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 20अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1083 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 468.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 608.8 मिमी, सूरजपुर में 937 मिमी, बलरामपुर में 771.7 मिमी, जशपुर में 747.4 मिमी, कोरिया में 781 मिमी, रायपुर में 601 मिमी, बलौदाबाजार में 706.6 मिमी, गरियाबंद में 613.6 मिमी,और बीजापुर में 798मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


