रायपुर
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू में 16 को प्लेसमेंट कैंप
14-Aug-2021 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अगस्त। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा 16 अगस्त (सोमवार) को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था-सड्डू में तकनीकी पदों की पूर्ति के लिए प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है।
प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक भसीन मोटर्स द्वारा (टाटा मोटर्स द्वारा अधिकृत) टेक्निशियन एल-1 के 50 पदों पर डीजल मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई, उत्तीर्ण फेशर्स-अनुभवी आवेदकों की भर्ती न्यूनतम वेतमान 8 हजार रूपये प्रतिमाह की दर पर की जायेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


