रायपुर
महंत ने नाग पंचमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
13-Aug-2021 5:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाये जाने वाले, शक्ति एवं सूर्य के अवतार नाग पंचमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।
डॉ. महंत ने कहा कि, नाग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है, नागों को धारण करने वाले भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करना भी इस दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में नागों को देवता माना गया है।
नागपंचमी के दिन आठ नागों की पूजा होती है। इनमें अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीक, कर्कट और शंख हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा पूरे विधि विधान से किया जाता है। पौराणिक काल के अनुसार, सर्पों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


